IMG-20260815-WA0017
previous arrow
next arrow

MCB की खबर

देवेंद्र सिंह चंदेल, भारत की आवाज

 

 

 

 

 

खबर, लोकेशन—

 

 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा कार्यालय और सचिवालय के समीप स्थित सहकारिता भवन में 4 सितंबर को पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय महाअधिवेशन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं एमएलसी श्री पवन सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति के संस्थापक श्री विनोद वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों की एकता, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

4 सितंबर को आयोजित यह स्थापना दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन और शुभ अवसर पर मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकारों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में केक काटकर पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का स्थापना दिवस मनाया गया और सभी ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति के संस्थापक श्री विनोद वर्मा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों और पदाधिकारियों को पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का समिति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। नए पत्रकारों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई और विभिन्न पदों पर नियुक्तियां भी की गईं। पत्रकारों और पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति आज देश के 18 राज्यों में सक्रिय रूप से पत्रकारों के हितों के लिए आवाज उठा रही है। संगठन द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर 14 प्रमुख मांगें भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष रखी गई हैं। मंच के माध्यम से सभी पत्रकारों और पदाधिकारियों से अपील की गई कि पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं और अपने-अपने राज्यों की सरकारों के समक्ष भी पत्रकारों की मांग

पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का स्थापना दिवस सफल 4 सितंबर लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी विधानसभा के के समीप सहकारिता सभा कक्ष में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के..MLC, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, ने मंच के माध्यम से पत्रकारों,कि चुनौतियों से लड़ने और पत्रकारिता हर किसी के बस की नहीं पत्रकार देश का वह आइना जो सच के लिए लड़ता है और निस्वार्थ भाव से समाज सेवा भी करता है,, छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों की तारीख करते रहे और उन्होंने यह भी कहा छत्तीसगढ़िया सब ले बढ़िया

पत्रकार सेवा सुरक्षा का सुमति चिह्न दिया गया पत्रकारों को पुष्प माला,पहेना,कर मंच में सम्मान किया गया और छत्तीसगढ़ के श्री विनोद कुमार पांडे प्रदेश महासचिव एवं संभागीय प्रमुख और साथ ही एमसीबी जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह चंदेल राजपूत को, सरकार सेवा सुरक्षा समिति को आगे बढ़ाने और संगठन में पत्रकारों को जोड़ने और पत्रकारों के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार से मांग रखने की जिम्मेदारी भी दी गई श्री विनोद वर्मा संस्थापक जी के द्वारा

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार विभिन्न राज्यों से आए हुए पत्रकारों को संगठन से जोड़ा गया और पद की नियुक्ति कीगई

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button