120 करोड़ का इंडस्ट्रियल पार्क बना “भूत बंगला”!

देवेंद्र सिंह चंदेल (राजपूत) | सरगुजा संभाग की खास खबर
120 करोड़ का इंडस्ट्रियल पार्क बना “भूत बंगला”!
16 लाख की पेवर ब्लॉक मशीन जर्जर, 80 हजार के बिजली बिल में फंसा रोजगार
जनपद पंचायत खड़गवां और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल — कांग्रेस की योजना पर वर्तमान सरकार की अनदेखी?
एमसीबी जिला, खड़गवां जनपद पंचायत के दुबछोला में बना रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बंद
120 करोड़ की लागत से बना प्रोजेक्ट आज ताले में कैद


16 लाख की पेवर ब्लॉक मशीन जर्जर हालत में पड़ी
महिला समूह द्वारा कुछ दिन संचालन, फिर बिजली बिल बना बाधा
₹80,000 बिजली बिल बकाया, नहीं हुआ भुगतान
रोजगार देने वाला केंद्र अब खंडहर में तब्दील
सरपंच हरि सिंह बोले – “जल्द चालू करने का प्रयास जारी”
ग्रामीणों का आरोप – वर्तमान सरकार कर रही अनदेखी
जनपद पंचायत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल
एमसीबी जिले के खड़गवां जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत दुबछोला में करोड़ों की लागत से बना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क आज बदहाली का शिकार है।
जहां कभी ग्रामीणों को रोजगार देने का सपना देखा गया था, वहीं आज ताले लटके हैं और मशीनें जर्जर हालत में पड़ी हैं।
बताया जा रहा है कि करीब 16 लाख की लागत से लगी पेवर ब्लॉक मशीन कुछ दिन चली, लेकिन 80 हजार रुपये के बिजली बिल के कारण महिला समूह संचालन बंद करने को मजबूर हो गया।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर 120 करोड़ की योजना का जिम्मेदार कौन है?
पूर्व सरकार या वर्तमान सरकार?
ग्रामीणों का साफ कहना है कि अगर जनपद पंचायत और जनप्रतिनिधि ध्यान दें, तो यह प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है।
लेकिन फिलहाल…
ताले में बंद है रोजगार, और जिम्मेदारों पर खामोशी भारी है।





















