Mcb ब्रेकिंग न्यूज़

भारत की आवाज सच की और हम वही दिखाते हैं जो हर कोई नहीं दिखता है
देवेंद्र सिंह चंदेल की खास खबर
चिरमिरी शासकीय उचित मूल दुकान राशन व्यवस्था फेल — 35 कार्डधारक लाभ से वंचित, महिलाओं का फूटा आक्रोश, पत्रकार हस्तक्षेप के बाद बनी बात
चिरमिरी (एमसीबी)।
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिला अंतर्गत चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 हल्दीबाड़ी, सड़क दफाई चर्च के सामने स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (दुकान क्रमांक 53/1001005, पोड़ी हिल कालरी) में मार्च माह के राशन वितरण में भारी अव्यवस्था सामने आई, जहां 35 राशन कार्ड धारक राशन से वंचित रह गए।
सुबह से महिलाएं, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं लाइन में बैठी रहीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी राशन नहीं मिला, जिससे मौके पर आक्रोश फूट पड़ा और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
दुकान संचालक ने बताया कि 850 कार्ड धारकों में से केवल 400 के लिए ही राशन मिला है, शेष 450 का स्टॉक नहीं आने के कारण वितरण नहीं किया जा सका।
स्थिति बिगड़ने पर नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश मौके पर पहुंचे और लोगों को दूसरी दुकान से राशन दिलाने का आश्वासन दिया।
लेकिन जब हितग्राही दूसरी शासकीय उचित मूल्य दुकान (दुकान क्रमांक 2238/41/239288) पहुंचे, तो वहां के डीलर ने राशन देने से साफ इनकार कर दिया।
इससे स्पष्ट हो गया कि मौके पर दिया गया आश्वासन केवल औपचारिकता बनकर रह गया और तत्काल कोई राहत नहीं मिल सकी।
इसके बाद पीड़ित राशन कार्ड धारकों द्वारा
संवाददाता देवेंद्र सिंह चंदेल राजपूत से संपर्क किया गया। मौके पर पहुंचकर कवरेज के दौरान संबंधित प्रशासनिक और खाद्य विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क साधा गया।
चिरमिरी
के दंड अनुविभागीय अधिकारी
एसडीएम वीरेंद्र सारथी से संपर्क कर मामले की जानकारी दी गई, वहीं खाद्य अधिकारी.फूड इंस्पेक्टर दीपक प्रधान से भी कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। प्रारंभ में फोन रिसीव नहीं किया गया, बाद में संपर्क होने पर उन्होंने खुद को बीमार बताया।
पत्रकार द्वारा लगातार संपर्क और मामले को उठाए जाने के बाद ही प्रशासन हरकत में आया।
एसडीएम के निर्देश के पश्चात दूसरी दुकान के डीलर ने अंततः 35 राशन कार्ड धारकों को राशन देने की सहमति दी और सभी कार्ड जमा कर लिए गए, साथ ही अगले दिन राशन वितरण का आश्वासन दिया गया।
गौरतलब है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र के वार्ड पार्षद मौके पर नजर नहीं आए, जिससे स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।
आक्रोशित महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उन्हें राशन उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे एसडीएम कार्यालय का घेराव करेंगी या शासकीय उचित मूल्य दुकान के सामने धरने पर बैठेंगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन 35 कार्ड धारकों को आज राशन नहीं मिला, क्या उन्हें अगले दिन वास्तव में राशन मिल पाएगा या फिर यह मामला केवल आश्वासन तक ही सीमित रह जाएगा। संपर्क के दौरान शहर के स्वास्थ्य मंत्री जी से भी संपर्क बढ़ने की कोशिश की गई लेकिन किसी प्रकार से संपर्क नहीं हो पाया समस्या उन 35 राशन कार्ड धारक गरीब परिवार की रही जिन्हें अब तक मार्च महीने का राशन उपलब्ध नहीं हो पाया है सभी प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क लगातार संधा गया लेकिन सब के जवाब संतुष्ट जनक नहीं रहे या उनकी जिम्मेदारी है खाद्य अधिकारी पुलिस स्पेक्टर बीमार हूं अस्पताल में हूं लेकिन उनसे अन्य किसी राशन कार्ड धारकों की समस्या को लेकर भी संपर्क करने पर फोन नहीं उठाया जाता है और ना फील्ड में नजर आते हैं वह यह इनकी जिम्मेदारी इसके पहले भी जो फूल इंस्पेक्टर महिला थी उनकी भी कहीं पर फील्ड पर सक्रियता और जिम्मेदारी देखने को नहीं मिली गई यह प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी मामला 35 राशन कार्ड धारकों का था और सबसे बड़ी जिम्मेदारियां का था छत्तीसगढ़ के राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाला पीडीएफ खाद्य वितरण में लापरवाही और ऐसे मामले आए दिन सामने आते हैं जिसमें प्रशासनिक अधिकारी जिनकी जिम्मेदारी बनती है किसी ने भी मौके पर आकर समस्या का समाधान नहीं किया हां पत्रकार के संपर्क करने पर फोन पर चिरमिरी एसडीएम से संपर्क हुआ और राशन कार्ड 35 कार्ड धारकों का जमा कर लिया गया है महीना खत्म होने में 2 दिन बचे हैं देखने वाली बात यह होगी यह दो दिन में 35 से 40 राशन कार्ड धारकों को चिरमिरी के एसडीएम अधिकारी और फूल इंस्पेक्टर और खाद्य विभाग के द्वारा इन्हें राशन उपलब्ध कराया जाता है या नहीं सबसे बड़ी सोचने की बात है अन्यथा महिलाओं के द्वारा एसडीएम कार्यालय के आगे घेराव करने की बात कही गई है और शासकीय उचित मूल दुकान के सामने धरना प्रदर्शन करने की बात कही है
कार्ड धारक लाभ से वंचित 35 कार्ड धारक दुकान क्रमांक 531001005 जताया विरोध नहीं मिला राशन घंटा इंतजार के बाद भी
महापौर के अवशासन के बाद भी अन्य दूसरी दुकान 35 काड धारकों को नहीं मिल पाया राशन दुकान क्रमांक 22 3841 2392 88 दुकान क्रमांक सड़क दफाई

