MCB की ब्रेकिंग न्यूज़

देवेंद्र सिंह चंदेल भारत की आवाज
चिरमिरी की खबर
चिरमिरी पुलिस की लगातार नशे के खिलाफ कार्यवाही एक के बाद एक नशे के कारोबारी की खैर नहीं
युवाओं को ‘मौत’ के इंजेक्शन बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, सरगनाओं तक पहुंची पुलिस की पकड़
चिरमिरी, जिला एम.सी.बी.
चिरमिरी पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ छेड़े गए अपने महाअभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। नशीले इंजेक्शनों के अवैध कारोबार में लिप्त दो मुख्य आपूर्तिकर्ताओं को पुलिस ने धर दबोचा है। इस कार्रवाई ने जिले में सक्रिय नशे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है।
साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन से खुले राज
पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने मोर्चा संभाला। पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाकर पुलिस ने जाल बिछाया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी संगठित तरीके से युवाओं को नशे की लत में झोंकने का काम कर रहे थे।
12 जून को चढ़े हत्थे
लगातार तलाश के बाद, पुलिस ने 12 जून 2026 को आरोपी रॉबिन सिंह (29 वर्ष, निवासी छिरिया, जिला कोरिया) और एहसान खान उर्फ अमन खान (27 वर्ष, निवासी छोटी बाजार, चिरमिरी) को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई से जुड़े पुख्ता सबूत मिलने के बाद उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
निरीक्षक विजय सिंह की ऋसराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह की सूझबूझ और उनकी टीम के सउनि नर्स खान, प्रधान आरक्षक चन्द्रसेन राजपूत, आरक्षक दिग्विजय गौड़, योगेन्द्र मालिक, अर्जुन यादव एवं प्रमोद साहू का योगदान बेहद सराहनीय रहा। पुलिस के इस सख्त रुख ने स्पष्ट कर दिया है कि चिरमिरी में अब नशा तस्करों की खैर नहीं।

समाचार एवं विज्ञापन या इतिहास के लिए संपर्क करें 7000131841




