IMG-20260815-WA0017
previous arrow
next arrow

MCB की ब्रेकिंग न्यूज़

देवेंद्र सिंह चंदेल भारत की आवाज

 

लोकेशन एमसीबी जिला

 

 

कन्यादान योजना में नकली मंगलसूत्र देने का आरोप, महिला एवं बाल विकास विभाग पर उठे सवाल

 

 

 

189 जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल पांच महिलाओं ने लगाया धोखे और भ्रष्टाचारी का आरोप, जांच और मुआवजे की मांग

 

खड़गवां/एमसीबी। मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना के तहत 10 फरवरी 2026 को खड़गवां स्थित महामाया मंदिर परिसर में आयोजित 189 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। विवाह में शामिल पांच नवविवाहित महिलाओं ने दावा किया है कि उन्हें योजना के अंतर्गत दिए गए मंगलसूत्र नकली निकले हैं।

पीड़ित महिलाओं में संजना दयाल (पति विकी, कठौतिया), साधना केशव (पति देशमुख, लालपुर), रीता त्रिभुवन (शंकरगढ़), सरोज (पति रामप्रसाद, शंकरगढ़) तथा तनु (पति जितेंद्र, झगड़ा) शामिल हैं। महिलाओं का कहना है कि विवाह के दौरान मिले मंगलसूत्र का रंग धीरे-धीरे उतरने लगा, जिसके बाद जांच कराने पर उसके नकली होने की जानकारी मिली।

महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उक्त मंगलसूत्र मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत एमसीबी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। महिलाओं का कहना है कि योजना के नाम पर उनके साथ धोखा हुआ है और इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

पीड़ित महिलाओं ने शासन से मांग की है कि उन्हें असली मंगलसूत्र उपलब्ध कराया जाए अथवा उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए। उनका कहना है कि विवाह जैसे पवित्र बंधन से जुड़े प्रतीक के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

उल्लेखनीय है कि 189 जोड़ों का यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम खड़गवां के महामाया मंदिर में आयोजित हुआ था, जिसका समापन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में हुआ था। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है तथा लोग पूरे आयोजन में वितरित सामग्री और खरीद प्रक्रिया की जांच की मांग कर रहे हैं।

(नोट: समाचार में उल्लिखित आरोप संबंधित महिलाओं के दावों पर आधारित हैं। प्रशासन अथवा महिला एवं बाल विकास विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

महिलाओं की मांग हमें असली मंगलसूत्र दिया जाए

 

पांच महिलाओं के द्वारा आरोप लगाया गया नकली मंगलसूत्र महिला बाल विकास के द्वारा दिया गया।

समाचार एवं विज्ञापन इतिहास के लिए संपर्क करें 7000131841

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button