जिला कोरिया की खबर

देवेंद्र सिंह चंदेल

भारत की आवाज

स्थान – कोरिया जिला, बैकुंठपुर

कोरिया स्वास्थ्य विभाग में बंपर संविदा भर्ती, 8वीं पास से लेकर डॉक्टर तक के लिए सुनहरा मौका

बैकुंठपुर से जारी हुआ बड़ा आदेश, डेंटल सर्जन, स्टाफ नर्स, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सहित कई पदों पर होगी भर्ती

कोरिया जिले के बेरोजगार youths के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला-कोरिया (बैकुंठपुर), छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। भर्ती संबंधी आदेश 12 जून 2026 को जारी किया गया है।

जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 13 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत मेडिकल, नर्सिंग, पैरामेडिकल, तकनीकी, कार्यालयीन तथा चतुर्थ श्रेणी सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रमुख पदों में डेंटल सर्जन, एमओ आयुष (पुरुष एवं महिला), फिजियोथेरेपिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, द्वितीय एएनएम, एमपीडब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन, लैब सुपरवाइजर, एसटीएस, फार्मासिस्ट, टीबीएचवी, रेडियोग्राफर, काउंसलर, डेंटल असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट, सुरक्षा गार्ड, सपोर्ट स्टाफ, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक मैनेजर अकाउंट, ब्लॉक मैनेजर डाटा, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट तथा सेक्रेटेरियल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं।

वेतनमान की बात करें तो डेंटल सर्जन पद के लिए 27 हजार 500 रुपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है। एमओ आयुष पद हेतु 25 हजार रुपए, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के लिए 26 हजार रुपए, फिजियोथेरेपिस्ट के लिए 18 हजार रुपए, नर्सिंग ऑफिसर एवं स्टाफ नर्स के लिए 16 हजार से 16 हजार 500 रुपए तक, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के लिए 16 हजार 500 रुपए, फार्मासिस्ट के लिए 16 हजार 500 रुपए तथा लैब टेक्नीशियन के लिए 14 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन तय किया गया है। वहीं चतुर्थ श्रेणी एवं सपोर्ट स्टाफ पदों के लिए 8 हजार 800 रुपए से 10 हजार रुपए तक मानदेय रखा गया है।

भर्ती के लिए अलग-अलग पदों हेतु अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। मेडिकल पदों के लिए बीडीएस, एमडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, फार्मेसी डिग्री या डिप्लोमा तथा संबंधित परिषद में पंजीयन अनिवार्य रखा गया है। वहीं तकनीकी एवं कार्यालयीन पदों के लिए 12वीं पास, कंप्यूटर डिप्लोमा, टाइपिंग ज्ञान एवं पीजीडीसीए जैसी योग्यताएं मांगी गई हैं। चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए 8वीं एवं 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य पदों के लिए अधिकतम आयु 64 वर्ष तथा चिकित्सकीय पदों के लिए अधिकतम आयु 70 वर्ष रखी गई है। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, बोनस अंक, कौशल परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार को आधार बनाया जाएगा। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर टेस्ट एवं कौशल परीक्षा भी आयोजित होगी।

आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 100 से 200 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए 200 से 300 रुपए तथा अनारक्षित वर्ग के लिए 300 से 400 रुपए तक शुल्क तय किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला-कोरिया (बैकुंठपुर) द्वारा जारी यह भर्ती जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर मानी जा रही है। खास बात यह है कि इस भर्ती में 8वीं पास से लेकर प्रोफेशनल डिग्रीधारक उम्मीदवारों तक के लिए आवेदन का मौका दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस संविदा भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

{7000131841}

Related Articles

Back to top button