चिरमिरी की खबर

देवेंद्र सिंह चंदेल भारत की आवाज
चिरमिरी जिला अस्पताल
एमसीबी में स्वास्थ्य सुविधाओं
का बड़ा विस्तार
पांच-बेड डायलिसिस यूनिट व 30 बिस्तर अस्पताल का शुभारंभ
चिरमिरी, एमसीबी। एमसीबी जिले के चिरमिरी जिला अस्पताल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल में अत्याधुनिक 5-बेड डायलिसिस यूनिट के साथ 30 बिस्तर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से अब जिले के किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
चिरमिरी जिला अस्पताल लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब यहां 5-बेड डायलिसिस यूनिट शुरू होने से एमसीबी जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले डायलिसिस के लिए मरीजों को अंबिकापुर, बिलासपुर या अन्य शहरों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी। आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर, सुलभ और समय पर उपचार मिल सकेगा।
जिला अस्पताल में इस नई सुविधा के शुभारंभ को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अगले साल जून माह में डॉक्टरों के निवास का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही बहुत जल्द अटल आयोग लैब का भी शुभारंभ होगा तथा सीटी स्कैन मशीन भी प्रारंभ की जाएगी।
मंत्री ने मंच से आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज शुभारंभ हुई डायलिसिस इकाई कल से सप्ताह के सातों दिन सुबह 09 बजे से रात 09 बजे तक संचालित रहेगी, जिससे मरीजों को निरंतर उपचार सुविधा मिल सकेगी।
चिरमिरी जिला अस्पताल में डायलिसिस का शुभारंभ


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी फीता काटते हुए शुभारंभ

चिरमिरी जिला अस्पताल में नई मशीन डायलिसिस की

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और चिरमिरी नगर निगम के महापौर रामनरेश राय कई बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जिला अस्पताल चिरमिरी में जिसके साथ शुभारंभ डायलिसिस का चिरमिरी जिला अस्पताल में किया गया मंत्री जी के द्वारा
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
7000131841




