MCB की ब्रेकिंग न्यूज़

देवेंद्र सिंह चंदेल भारत की आवाज
लोकेशन चिरमिरी महेंद्रगढ़ 43 करोड़ रोड मार्ग निर्माण
43 करोड़ की सड़क पहली बारिश में बहने लगी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
एमसीबी/जिला
मनेन्द्रगढ़ से चिरमिरी को जोड़ने वाली लगभग 43 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क निर्माण परियोजना में भारी अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग एवं ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
जानकारी के अनुसार सड़क के लगभग 3 से 4 किलोमीटर हिस्से में डामरीकरण किया जा चुका है, लेकिन पहली ही बारिश में कई स्थानों पर सड़क कटकर बहने लगी है। सड़क किनारे सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) नहीं बनाए जाने से मिट्टी का कटाव लगातार बढ़ रहा है।
विशेष रूप से कई अंधे मोड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। निर्माण स्थल पर मिट्टी भराव तो किया गया, लेकिन उसमें निर्माण के समय पर्याप्त पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से मिट्टी मजबूत नहीं हो पाई और बारिश में बहने लगी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुरानी पुलिया के ऊपर ही नई सड़क बना दी गई है, जिससे पानी निकासी बाधित हो रही है। नालों का पानी सीधे सड़क को चीरता हुआ रोड को नुकसान पहुंचा रहा है और सड़क का बड़ा हिस्सा कट कर बह गया है ।
निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों की अनदेखी किए जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। सामान्यतः सड़क निर्माण से पहले कटाव रोकने एवं सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया।
राहगीर और आम जनता का
का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो पूरी बरसात में सड़क को और अधिक नुकसान हो सकता है।
लेकिन सबसे लापरवाही या देखने को मिली है कि इस स्थान पर रोड के बीच मार्ग पर अंधे मोड़ पर सुरक्षा बाल नहीं देने के वजह से अगर मिट्टी फीलिंग की भी जाएगी तो मिट्टी का बहाव सीधे कट कर नीचे खाई पर चला जाएगा क्योंकि मिट्टी का रोकने के लिए सुरक्षा बाल दोनों और से कहीं पर भी निर्माण नहीं किया गया है हो सकता है कि अगर ज्यादा बरसात से पानी का बहाव आता है तो रोड का संपर्क तक टूट जाएगा इसके लिए कौन जवाबदार होगा क्या प्रशासनिक अधिकारी या ठेकेदार लेकिन सवाल सबसे बड़ा यह है की इतनी बड़ी लापरवाही बिना सुरक्षा बाल के निर्माण रोड क्यों बनाया गया प्रशासन का पैसा सीधा पानी में बहाया जा रहा है रोड के कई हिस्से और कई स्थान पर देखा जा सकता है की जगह-जगह पर.रोड.कट कर सीधे नीचे खाई पर बाहे. रही है जिससे आने-जाने वाले राहगीर और राम जनता को बड़े हादसा दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है और अगर ज्यादा पानी बारिश होती है तो रोड में आने जाने का संपर्क तक टूट जाएगा यह साफ देखने को मिल रहा है
मामले को लेकर संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

लापरवाही के वजह से पहली बरसात में रोड काटना चालू हो गई पीडी की चिरमिरी और महेंद्रगढ़ को मिलने वाली एक नई विकास की ओर जाने वाला विकास पानी में बहने लगा

बहती हुई रोड कट कर बड़ा हिस्सा नीचे खाई में चला गया

यह दूसरा हिस्सा है रोड का और ऐसे कई 17 किलोमीटर रोड पर कई मोड़ पर रोड जगह-जगह काटना चालू हो गई है जो की पहली बरसात में या स्थिति बनी हुई है लगातार अगर अगर बरसात होती है तो रोड का संपर्क तक टूटने की संभावना बनी हुई है

तीन से चार किलोमीटर दूर तक डामरीकरण भी किया गया लेकिन बरसात के चलते अभी डामर का काम रोक दिया जाता है जो प्रशासनिक नियम के अनुसार लेकिन अब.सवाल यह है कि इस रोड मार्ग में कई स्थान पर सुरक्षा बाल रिटेनिंग वॉल नहीं बनाया गया है अब यह रोड में अगर मिट्टी फीलिंग किया भी जाता है तो मिट्टी का बहाव रुकेगा नहीं और रोड बहेना और काटना लगातार चालू रहेगा जिससे राहगीर और आम जनता को आने जाने वाले व्यक्तियों को लगातार खतरा और दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी और सरकार का पैसा पानी में बहेता साफ नजर आ रहा है
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
(7000131841)




