MCB की ब्रेकिंग न्यूज़

देवेंद्र सिंह चंदेल भारत की आवाज

ब्रेकिंग न्यूज़ एमसीबी जिला की खबर

 

 

41 करोड़ की लागत से सजा-पहाड़ चैनपुर मार्ग का कायाकल्प: डामरीकरण से शुरू हुआ सफर का सुगम होना, तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

लेखक:

 

 

 

 

एमसीबी (कोरिया), ब्यूरो:

जिले की जीवन रेखा कहे जाने वाले चिरमिरी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर इन दिनों विकास कार्य अपने चरम पर है। 41 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य में अब डामरीकरण का काम शुरू हो गया है, जिससे यह मार्ग जल्द ही नई सूरत में नजर आने वाला है।

युद्धस्तर पर जारी डामरीकरण

सजा-पहाड़ चैनपुर मार्ग पर निर्माण की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब सड़क को डबल-लेन में तब्दील करने के साथ-साथ डामरीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। जून 2025 में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा किए गए भूमिपूजन के बाद से ही इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता में रखा गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग की देखरेख में चल रहे इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

दूरी और समय की होगी भारी बचत

यह सड़क न केवल बुनियादी ढांचे का विकास है, बल्कि यह दो शहरों के बीच के आर्थिक और सामाजिक संबंधों को भी प्रगाढ़ करेगी। इस मार्ग के पूर्ण होने से चिरमिरी और महेंद्रगढ़ के बीच की दूरी घटकर महज 20 किलोमीटर के आसपास रह जाएगी, जिससे आवागमन में लगने वाला समय सिमटकर 20 से 30 मिनट का हो जाएगा। निर्माण कार्य की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में जिलेवासियों को एक बेहतर, सुगम और आधुनिक सड़क मार्ग की सुविधा मिलेगी, जिससे बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिल सकेगी।

 

डामरीकरण कार्य चालू

 

अब दूर होगी चिरमिरी मनेद्रगढ़ की दूरियां 20 से 25 मिनट में यात्रा तय होगी शॉर्टकट 20 किलोमीटर दूरी और समय बचेगा जिले वासियों का

समाचार एवं वज्ञापन इश्तिहार के लिए संपर्क करे 700131841

 

Related Articles

Back to top button