IMG-20260815-WA0017
previous arrow
next arrow

MCB की खबर

  • देवेंद्र सिंह चंदेल भारत की आवाज

एमसीबी जिला चिरमिरी की ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार सम्मान की अनदेखी पर फूटा आक्रोश: मंत्री, कलेक्टर, विधायक व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पत्रकारों ने शपथ ग्रहण समारोह का किया बहिष्कार, एकजुट होकर उठाई समान सम्मान और संस्थागत सहयोग की मांग

चिरमिरी, 11 जुलाई 2026।
चिरमिरी नगर निगम कार्यालय में आयोजित एल्डरमैन शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब शहर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सभी वरिष्ठ पत्रकार एकजुट होकर पत्रकार सम्मान, समान व्यवहार, संस्थागत सहयोग और मीडिया के प्रति सकारात्मक संवाद की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। अलग-अलग समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने अपने मतभेद भुलाकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा के लिए एक मंच पर खड़े होकर एकजुटता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर, विधायक, महापौर, जिला अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर निगम आयुक्त, एल्डरमैन, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इसी दौरान पत्रकारों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम की कवरेज नहीं करने का निर्णय लिया और नगर निगम कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुए “पत्रकार एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए।
पत्रकारों का कहना था कि नगर निगम के विभिन्न कार्यक्रमों एवं सार्वजनिक आयोजनों में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को वह सम्मान और प्राथमिकता नहीं मिल रही, जिसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपेक्षा की जाती है। कई बार आमंत्रण पत्रों में पत्रकारों के नाम तक अंकित नहीं किए जाते, एक ही सामान्य आमंत्रण पत्र सभी को उपलब्ध कराया जाता है, बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होती तथा पत्रकारों के साथ संवाद एवं समन्वय भी प्रभावी नहीं रह पाता। पत्रकारों ने इसे मीडिया की गरिमा से जुड़ा विषय बताया।
पत्रकारों ने यह भी कहा कि नगर निगम के जनहित अभियानों, विकास कार्यों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समान रूप से संस्थागत सहयोग नहीं मिल पाता। उनका कहना था कि मीडिया समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है, इसलिए सभी मीडिया संस्थानों के साथ समान, पारदर्शी और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार किसी विशेष लाभ की अपेक्षा नहीं रखते, बल्कि वे चाहते हैं कि सभी मीडिया संस्थानों के साथ बिना किसी भेदभाव के समान व्यवहार हो, कार्यक्रमों की समय पर जानकारी मिले, नाम सहित आमंत्रण पत्र उपलब्ध कराए जाएं, पत्रकारों के लिए सम्मानजनक बैठक व्यवस्था हो तथा जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सहज संवाद स्थापित हो सके।
पत्रकारों ने यह भी कहा कि वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों की चर्चा की जा रही है। ऐसे समय में प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह विरोध किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, समान अधिकार, निष्पक्ष व्यवहार और संस्थागत सहयोग की मांग को लेकर है।
प्रदर्शन के अंत में सभी पत्रकारों ने एक स्वर में “पत्रकार एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए और कहा कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों पर यह लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। सभी ने प्रशासन से अपेक्षा की कि भविष्य में पत्रकारों के साथ सम्मानजनक और समान व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत शुक्ला जी, वरिष्ठ पत्रकार राजू वर्मा जी, वरिष्ठ पत्रकार रमन सिंह जी, वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार पांडे जी, वरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार चंद्र जी, वरिष्ठ पत्रकार शिव शंभू जी, वरिष्ठ पत्रकार मनोज श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार जी, वरिष्ठ पत्रकार आशीष खटीक जी, वरिष्ठ पत्रकार संदीप सोनवानी जी, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह राजपूत जी, वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र प्रताप सिंह जी, वरिष्ठ पत्रकार अग्रसेन पाल जी, वरिष्ठ पत्रकार श्रीपत राय जी, वरिष्ठ पत्रकार रतन जैन जी, वरिष्ठ पत्रकार सरवर अली जी एवं वरिष्ठ पत्रकार अरुण अग्रवाल जी सहित बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों के सम्मान, समान अधिकार, निष्पक्ष व्यवहार एवं संस्थागत सहयोग की यह आवाज आगे भी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से निरंतर उठाई जाती रहेगी।

सभी चिरमिरी के इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट पत्रकारों ने शपथ ग्रहण चिरमिरी नगर निगम पर बहिष्कार किया

इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट मीडिया के सभी वरिष्ठ पत्रकार एक साथ पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और एल्डरमेन शपथ ग्रहण 11 जुलाई चिरमिरी नगर निगम में अपने अधिकार और सम्मान को लेकर कवरेज करने से मना किया शपथ ग्रहण कार्यक्रम को

 

विज्ञापन एवं इश्तिहार के लिए संपर्क करें

(7000131841)

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button