IMG-20260815-WA0017
previous arrow
next arrow

MCB की खबर

देवेंद्र सिंह चंदेल भारत की आवाज

 

 

लोकेशन मनेद्रगढ़

 

 

जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में पार्किंग की अव्यवस्था बनी बड़ी समस्या,

 

अस्पताल–कोतवाली–न्यायालय के सामने रोज लग रहा जाम

उपशीर्षक

220 बिस्तर अस्पताल, सिटी कोतवाली और न्यायालय के बीच पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से एंबुलेंस तक फंसने का खतरा, जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग

दैनिक आदित्य समय

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिला गठन के दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के सबसे व्यस्त क्षेत्र में पार्किंग और यातायात प्रबंधन की समस्या आज भी गंभीर बनी हुई है। शहर के बीच स्थित 220 बिस्तर जिला अस्पताल, सिटी कोतवाली, न्यायालय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) कार्यालय के सामने प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों के खड़े होने से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है।

इस मार्ग से मरीजों की एंबुलेंस, पुलिस वाहन, न्यायालय आने वाले अधिवक्ता एवं आम नागरिक लगातार गुजरते हैं, लेकिन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

एक ओर पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय के सबसे संवेदनशील क्षेत्र में पार्किंग की स्थायी व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है।

वर्तमान में 220 बिस्तर जिला अस्पताल का नया भवन निर्माणाधीन है, लेकिन इसके साथ भविष्य की पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट योजना सामने नहीं आई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन, सिटी कोतवाली, न्यायालय प्रशासन और जिला प्रशासन को संयुक्त रूप से इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति में जाम के कारण जनहानि जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

मनेद्रगढ़ सिटी कोतवाली और 220 बिस्तर अस्पताल और न्यायालय के सामने आए दिन जाम जैसी स्थिति यातायात पार्किंग व्यवस्था न होने से इमरजेंसी सुविधा रुक जाती है गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने में घंटा इंतजार करना पड़ता है

सिटी कोतवाली मनेद्रगढ़ में थाना के सामने जबकि अक्सर यह देखने मिलता है गाड़ी चेकिंग और यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करने की आम नागरिक और गाड़ी वाहन मालिकों को समझाइए दी जाती है मगर

मगर इसी स्थान पर आए दिन भीड़भाड़ वाले रोड मार्ग पर यातायात अव्यवस्था गाड़ी जाम की स्थिति और दुर्घटना होने की संभावना यहां बने रहती है मगर इस पर किसी प्रकार का भी सिटी कोतवाली के द्वारा समाधान नहीं किया जाने से समस्या आए दिन बढ़ती जा रही है

यह भीड़ अस्पताल के अंदर की है 220 बिस्तर अस्पताल मनेद्रगढ़ सबसे ज्यादा मरीज इस अस्पताल में आते हैं और जितनी अंदर भीड़ है उतनी ही बाहर गाड़ी पार्किंग और रोड पर भीड़ देखने को मिलती है क्योंकि तीन स्थान का सबसे प्रमुख अस्पताल और सुविधा इसी अस्पताल में मरीज को मिलती है भरतपुर और चिरमिरी के अलावा सबसे मुख्य अस्पताल यहां माना जाता है

विज्ञापन एवं समाचार के लिए संपर्क करें

(7000131841)

Related Articles

Back to top button