MCB की खबर

देवेंद्र सिंह चंदेल भारत की आवाज
लोकेशन चिरमिरी
चिरमिरी जिला अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों में मची अफरा-तफरी
दो साल पुरानी बिल्डिंग की गुणवत्ता पर सवाल, अस्पताल अधीक्षक और C.H.O.M की कार्यप्रणाली भी घेरे में
चिरमिरी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर चिरमिरी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश का पानी अस्पताल के अंदर घुसने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में पानी फैल गया।
अस्पताल की जमीन में लगी टाइल्स और दीवारों से पानी रिसने की वजह से अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य सेवा जैसे महत्वपूर्ण केंद्र में इस तरह की स्थिति मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली है।
गौरतलब है कि बीते वर्ष भी बारिश के दौरान चिरमिरी जिला अस्पताल में पानी घुसने की समस्या सामने आई थी। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
जिला अस्पताल भवन को बने अभी दो वर्ष से अधिक समय ही हुआ है। इतनी कम अवधि में भवन में पानी का रिसाव होना निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
इस पूरे मामले में अस्पताल अधीक्षक और C.H.O.M की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अस्पताल भवन की तकनीकी जांच कराई जाए और लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

चिरमिरी जिला अस्पताल की बिल्डिंग में घुसा बरसात का पानी

डॉक्टर के वार्ड और मरीज के वार्डों में टाइल्स और दीवारों से लगातार पानी बहने से मची मरीज के बीच हड़काम

बीते वर्ष भी चिरमिरी के जिला अस्पताल में बरसात के पानी घुसने से अस्पताल निर्माण की गुणवत्ता और अस्पताल अधीक्षक पर उठे थे सवाल

लगातार बहता बरसात का पानी अस्पताल से स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं केंद्र पर इस तरह की अनियमितताएं देखने पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं अभी तक किसी प्रकार का अस्पताल अधीक्षक समिति के द्वारा किसी स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है पानी किस वजह से निकाला और कहां से निकाला और जिसका कारण क्या है आखिर कौन जिम्मेदार है
विज्ञापन एवं इतिहास के लिए संपर्क करें
(7000131841)


























