IMG-20260815-WA0017
previous arrow
next arrow

MCB की खबर

देवेंद्र सिंह चंदेल भारत की आवाज

 

 

लोकेशन चिरमिरी हल्दीबाड़ी वार्ड क्रमांक 12

 

 

बरसात में 5 फीट मिट्टी की कटिंग से मकान पर मंडराया खतरा, पड़ोसी पर लापरवाही का आरोप; पीड़ित बोला– “जब गिरेगा तब देखा जाएगा”, प्रशासन को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

चिरमिरी।

एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के हल्दीबाड़ी वार्ड क्रमांक 12, पाराशर लॉज रोड निवासी देवेंद्र सिंह राजपूत ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के पीछे स्थित पड़ोसी गुजराती पटिहार परिवार द्वारा अपनी निजी भूमि पर निर्माण की तैयारी के लिए लगभग चार से पांच फीट गहरी मिट्टी की कटिंग कराई गई। यह खुदाई उनके मकान के किचन की दीवार से सटी हुई जमीन पर की गई, जिससे मकान की नींव के नीचे की मिट्टी कमजोर हो गई है।

पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कटाव तेजी से बढ़ गया है। पीड़ित के अनुसार किचन की दीवार के नीचे की मिट्टी लगातार बह रही है तथा मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह चुका है। इससे मकान के गिरने की आशंका गंभीर रूप से बनी हुई है।

देवेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि उन्होंने संबंधित लोगों से तिरपाल लगाने, सुरक्षा दीवार बनाने अथवा तत्काल निर्माण कार्य शुरू कर मिट्टी को सुरक्षित करने का आग्रह किया, लेकिन कथित रूप से उन्हें जवाब मिला कि “जब गिरेगा तब देखा जाएगा।” इस कथित बयान से परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित का कहना है कि बरसात के मौसम में ऐसी खुदाई करना, जिससे पड़ोसी के मकान को नुकसान पहुंचने की आशंका हो, गंभीर लापरवाही है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी क्षेत्र में कुछ वर्ष पहले भी भू-स्खलन जैसी घटना हो चुकी है और उस समय नगर निगम को कई आवेदन दिए गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 17 जुलाई को एसडीएम चिरमिरी, तहसीलदार, नगर निगम आयुक्त तथा स्थानीय पार्षद को लिखित शिकायत दी गई। इसके अतिरिक्त संबंधित अधिकारियों को फोन पर भी पूरे मामले से अवगत कराया गया, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

लगातार हो रही बारिश के बीच पीड़ित परिवार भय के साये में रहने को मजबूर है। अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि यदि मकान गिरता है अथवा कोई जनहानि होती है, तो उसकी जिम्मेदारी खुदाई कराने वाले व्यक्ति की होगी या समय पर कार्रवाई नहीं करने वाले संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की?

घर से सटी किचन की दीवार के नीचे 10 दिन पहले निर्माण करने के उद्देश्य से 4 से 5 फीट मिट्टी का कटाव कराया गया जिससे लगातार मुसराधार बारिश से पहाड़ का और दीवार से सटे मिट्टी लगातार कट रही है और घर गिरने का खतरा

सुरक्षित व्यवस्थाओं के लिए बोला गया कि किसी प्रकार का हादसा दुर्घटना ना हो तो बोला गया जब गिरेगा देखा जाएगा पटिहार परिवार के द्वारा

मेरे द्वारा प्रशासनिक अधिकारी को व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदन और जानकारी दे दी गई है लेकिन अब तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई किसी प्रकार का अगर घरों का हनी नुकसान दुर्घटना होने पर प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही भी मानी जाएगी क्योंकि अब तक किसी प्रकार की इस पर कार्यवाही नहीं की गई जिस घर गिरने का खतरा बना हुआ है और लगातार पिछले दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है और मिट्टी का जो कटाव है वह के कट रहा है और गिर रहा है इसकी जानकारी पार्षद को भी दे दी गई है

विज्ञापन एवं इतिहास के लिए संपर्क करें

(7000131841)

Related Articles

Back to top button