IMG-20260815-WA0017
previous arrow
next arrow

MCB की ब्रेकिंग न्यूज़

 

देवेंद्र सिंह चंदेल राजपूत | भारत की आवाज |

 

 

चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र

चिरमिरी को मिली 5.32 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री ने किया भूमिपूजन

चिरमिरी (एमसीबी)। चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया। लंबे समय से लंबित सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की मांग को पूरा करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने 5 करोड़ 32 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

प्रमुख परियोजनाएं:

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने हल्दीबाड़ी कालीबाड़ी से बड़ा बाजार तक जर्जर सड़क के नवीनीकरण, गोदरीपारा से डोमनहिल तक गौरव पथ, छोटा बाजार से रेलवे स्टेशन तक रिटेनिंग वॉल निर्माण, तथा हल्दीबाड़ी से रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड और स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्यों का शुभारंभ किया।

जल्द पूरी होगी विकास की तस्वीर:

इस अवसर पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी की जनता और पार्षदों की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। तकनीकी कारणों और एसईसीएल की एनओसी मिलने में हुई देरी के कारण काम शुरू होने में समय जरूर लगा, लेकिन अब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और शहर को आधुनिक नागरिक सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर निगम महापौर रामनरेश राय, स्थानीय पार्षदगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री का आभार जताया।

मंत्री जी और महापौर 532 करोड़ का भूमि पूजन

स्थानीय जनत

समाचार एवं विज्ञापनय इतिहास के लिए संपर्क करें 700131841

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button